टोंक| सवाईमाधोपुर चौराहे स्थित नेहरू पार्क में चल रही योग क्लास के दौरान लगाया एक पंखा चोरी हो गया। यहां प्रतिदिन योग कक्षाएं आयोजित की जाती हैं और गर्मी से राहत के लिए स्वयं के खर्च पर पंखे लगाए गए थे, जिनका उपयोग सभी प्रतिभागी करते हैं। योग कक्षा संचालकों ने इस संबंध में पुलिस को फोन कर शिकायत दर्ज कराई है। मामले की जांच की मांग की है ताकि चोरी की घटना का खुलासा हो सके व भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।