भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को फतियाबाद गांव स्थित श्री राधा कृष्ण गोशाला में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र यादव का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर गोशाला को 1 लाख 31 हजार रुपए का नकद सहयोग दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य एवं पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव के नेतृत्व में किया गया। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर केंद्रीय मंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। पौधारोपण किया इस दौरान गोशाला में गायों के लिए हरा चारा, गुड़ और खल सहित अन्य आवश्यक सामग्री भी भेंट की गई। साथ ही परिसर में 21 पौधे लगाए गए। पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव ने बताया - केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का सार्वजनिक जीवन सेवा, संगठन और विकास के प्रति समर्पित रहा है। उनके जन्मदिवस को सेवा कार्यों के माध्यम से मनाते हुए गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर गुरुदेव भास्कर भारद्वाज, गौशाला अध्यक्ष योगेश गोयल, जिला उपाध्यक्ष रामनिवास यादव, जिला महामंत्री अनूप यादव, भामाशाह मुन्ना एमपीएस, मिलन यादव, योगेश यादव, विनोद यादव, सोनू यादव, सुगन गुर्जर, किशनगढ़बास मंडल अध्यक्ष मनोज मित्तल, हरसौली मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र जांगिड़, कोटकासिम मंडल अध्यक्ष सोलू शर्मा, खैरथल मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा और मोठूका मंडल अध्यक्ष राजकुमार राजपूत सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के वरिष्ठजन उपस्थित रहे।