भास्कर संवाददाता | टोंक भले ही नगर निकाय के चुनाव फिलहाल कुछ महीनों में होना संभव नहीं लग रहे हैं। लेकिन निर्वाचन विभाग ने निकाय चुनाव के लिए वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन कर दिया हैं। प्रारुप प्रकाशन सूची के मुकाबले अंतिम प्रकाशन सूची में 3 हजार 326 मतदाता कम हुए हैं। जिले की 9 नगर निकायों में कुल 3 लाख 10 हजार 255 मतदाता शामिल हैं, जबकि प्रारुप सूची में 3 लाख 13 हजार 581 मतदाता थे। दावे एवं आपत्तियों के बाद घटे एवं बड़े, जिसकी अंतिम सूची जारी की गई है। इसमें टोंक नगर परिषद में 141265, मालपुरा में 41626, टोडारायसिंह में 23907, निवाई में 37891, देवली में 23728, पीपलू 9778, दूनी 8349, डिग्गी 13087 एवं लांबाहरिसिंह में 10 हजार 624 मतदाता अंतिम सूची में शामिल किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि निर्वाचन विभाग द्वारा जारी प्रारुप सूची के बाद 7 अप्रैल तक आपत्तियां मांगी गई थी। उसके बाद 7602 मतदाता बढ़े तथा 10 हजार 928 मतदाताओं के नाम कटे। प्रारुप सूची में 1 लाख 58 हजार 438 पुरुष एवं 1 लाख 55 हजार 137 महिलाएं शामिल है। उल्लेखनीय है कि फरवरी माह में पंचायत राज चुनाव की भी अंतिम मतदाता सूची जारी की।