भास्कर न्यूज | पाली गुंदोज स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में बालिकाओं की सुरक्षा, विधिक जागरूकता और डिजिटल सुरक्षा पर तीसरे दिन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम जिला प्रशासन और महिला अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। पन्नाधाय केंद्र की केंद्र प्रबंधक प्रियंका व्यास और सखी वन स्टॉप सेंटर की देवी बामनिया ने सखी केंद्र की सेवाओं की जानकारी दी। छात्राओं को 181 महिला हेल्पलाइन नंबर और सखी केंद्र पर उपलब्ध पांच प्रकार की सुविधाओं के बारे में बताया गया। कालिका पेट्रोलियम टीम की भजना ने साइबर अपराध से बचाव, आपातकालीन सेवा 112 और राजकोप सिटीजन एप के उपयोग पर जानकारी दी। चित्रकला और पोस्टर प्रतियोगिता भी हुई। इसमें बेटियों के उज्ज्वल भविष्य, बाल विवाह उन्मूलन और डिजिटल सुरक्षा जैसे विषयों पर संदेश दिए गए। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश शर्मा सहित स्टाफ और करीब 200 छात्राएं मौजूद रहीं।