सीआईएससीई द्वारा घोषित आईसीएसई 10वीं रिजल्ट में जयपुर-बीकानेर बाईपास स्थित फ्लोरेटो वल्र्ड क्लास आईसीएसई स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। फ्लोरेटो के कुल 41 विद्यार्थियों में से 7 विद्यार्थियों ने 95 से अधिक एवं 17 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं। फ्लोरेटो के गौरव ने 98 प्रतिशत, अंशुमन चौधरी ने 97.80 प्रतिशत, कृतिन करीर ने 97.60 प्रतिशत, नीति मित्तल ने 95.60 प्रतिशत तथा आर्यन खाण्डल, ध्रूव एवं यानसी बजाज तीनों ने 95.20 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। शानदार परीक्षा परिणाम से फ्लोरेटो कैम्पस में जश्न का माहौल रहा। प्रिंस एजुहब चेयरमैन डॉ.पीयूष सुण्डा, प्रबंध निदेशिका डॉ. मिनाली सुण्डा व प्रिंसिपल रिंकू शर्मा ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त विद्यार्थियों का अभिभावकों सहित माल्यार्पण व साफा पहनाकर सम्मान किया। डॉ. पीयूष सुण्डा ने कहा कि फ्लोरेटो में एडवांस्ड करिकुलम की पढ़ाई के साथ-साथ ही ढ़ेरों सहशैक्षणिक एवं खेलकूद गतिविधियों के कारण विद्यार्थियों का ओवरऑल पर्सनैलिटी डवलपमेंट हो रहा है।