सुजानगढ़ | नगर परिषद के कार्यवाहक आयुक्त तहसीलदार गिरधारी लाल पारीक ने कलेक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देश पर जनगणना कार्य में लापरवाही बरतने पर दो कर्मचारियों को नोटिस दिया है। नोटिस के अनुसार कनिष्ठ सहायक लोकेश सियोता व सफाईकर्मी टीकमचंद गुर्जर को वार्डों के ब्लॉक सीमा निर्धारण का कार्य दिया गया था। दोनों ने काम की पालना नहीं की, वहीं सूचना भी नहीं भिजवाई। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए 20 अप्रैल तक स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं। चूरू | चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा के पहले चरण के दस्तावेज सत्यापन एवं पात्रता जांच में अनुपस्थित अभ्यर्थियों की जांच 21 अप्रैल से राजकीय गोयनका उमावि में सुबह 9.30 बजे से होगी। संयुक्त निदेशक डॉ. संतोष महर्षि ने बताया कि अनुपस्थित अभ्यर्थियों को निर्धारित दस्तावेज के साथ केंद्र पर पहुंचना होगा। पहले चरण की जांच 21 व 22 अप्रैल तक होगी।