ब्यावर |श्री अग्रवाल मारवाड़ी पंचायत संस्था ने रविवार को मारवाड़ी पंचायत भवन में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। शिविर में 156 लोग लाभांवित हुए। शुभारंभ संस्था अध्यक्ष रमेश बंसल ने श्री अग्रसेन जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। शिविर सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला। कैम्प संयोजक घनश्याम अरड़का ने बताया कि नागरिकों की ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन, बीपी, वजन की निशुल्क जांच की गई। शिविर में रमेश बंसल, राधेश्याम डाणी, घनश्याम अरड़का, प्रेम जिंदल, सुशील जिंदल, शांति प्रकाश डाणी, चंद्रेश गर्ग, कमल मुरारका, पंकज बजारी, बच्छराज, आनंद रायपुरिया ने सेवाएं दीं। डॉ. ऋषभ पुरोहित ने सेवाएं दीं। जरूरतमंद मरीजों को अपनी ओर से निशुल्क दवाइयां भी दीं। डेंटिस्ट डॉ. तृप्ति तंवर ने भी सेवाएं दीं। डॉ. कल्पना गोयल, मुकेश गोयल ने एक्युप्रेशर से जुड़ी सलाह, उपचार दिया। पदाधिकारियों ने शिविर के सफलतम चार वर्ष पूरे होने पर सभी सदस्यों, एकेएच टीम का आभार जताया।