ईंधन की बढ़ती कीमतों और पर्यावरण संरक्षण की बढ़ती जरूरत को ध्यान में रखते हुए दैनिक भास्कर द्वारा शहर में पहली बार “सोलर एवं ईवी एक्सपो 2026” का आयोजन किया जा रहा है। यह एक्सपो 10, 11 एवं 12 अप्रैल 2026 को गांधी मैदान, सरदारपुरा, जोधपुर में आयोजित होगा। आज शाम 5 बजे इसका शुभारंभ होगा। 11 और 12 अप्रैल को सुबह 10 बजे से सभी लोगों के खुला रहेगा। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर जोधपुर विकास प्राधिकरण के पूर्व चेयरमैन महेंद्र सिंह राठौड़, नगर निगम आयुक्त राहुल जैन, प्रादेशिक परिवहन अधिकारी पीआर जाट और जोधपुर डिस्कॉम के मुख्य अभियंता प्रेम सिंह चौधरी शामिल होंगे। इस एक्सपो का मुख्य उद्देश्य आमजन को इलेक्ट्रिक वाहनों और सौर ऊर्जा से जुड़े आधुनिक विकल्पों के प्रति जागरूक करना है। यहां आगंतुकों को इलेक्ट्रिक दोपहिया, तिपहिया एवं चारपहिया वाहनों के साथ-साथ सोलर पैनल, सोलर इन्वर्टर एवं अन्य ग्रीन एनर्जी समाधानों की विस्तृत जानकारी एक ही स्थान पर प्राप्त होगी। वाहनों के नए मॉडलों की प्रदर्शनी लगेगी इसमें आने वाले लोग इलेक्ट्रिक वाहनों का टेस्ट ड्राइव भी ले सकेंगे। इसक साथ ही सोलर उत्पादों (रूफटॉप सोलर, सोलर पैनल, इन्वर्टर) की जानकारी, ग्रीन एनर्जी समाधानों की जानकारी ले सकेंगे। नवीनतम ईवी विशेषज्ञों से सीधा संवाद की भी व्यवस्था होगी। नामी कंपनियां ले रही हिस्सा इस एक्सपो में ऑटोमोबाइल, बैटरी, सोलर, फाइनेंस एवं टेक्नोलॉजी क्षेत्र की अनेक प्रतिष्ठित कंपनियां भाग ले रही हैं। इनमें प्रमुख रूप से जैनम पावर सॉल्यूशन, इलेक्ट्रेंट एनर्जी, अंश बैटरीज रिटेल, ऑटोप्राइम टाटा, राजू बैटरी एंड सोलर सिस्टम, आरएस एनर्जी, राजस्थान ग्रामीण बैंक, इंका इंश्योरेंस, देवड़ा हुंडई, औरिक मोटर्स (नेक्सा), किआ कुंभट मोटर्स, पीसी भंडारी व्हीकल्स, श्री महेश व्हीकल्स प्रा. लि., हिम्मत जय ऑटोमोटिव, सोलफिट एनर्जी प्रा. लि., हीरो प्रीमिया, धनश्री टीवीएस, हनुमंत ई मोटर्स, सनसिटी इलेक्ट्रा व्हीकल, जिनेश्वर ट्रेडर्स, खाली डोसा, टेक्नो विजन, श्री राम सिक्योरिटीज एवं फ्रेमवर्क्स बाय आकाश नायक, मनी प्रॉपर्टी शामिल हैं। क्यूआर कोड स्कैन कर होगा रजिस्ट्रेशन आयोजकों द्वारा एक्सपो में आने वालों के लिए “एश्योर्ड गिफ्ट” की विशेष व्यवस्था भी की गई है। इच्छुक व्यक्ति क्यूआर कोड स्कैन कर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। यह एक्सपो न केवल आमजन को नई तकनीकों से रूबरू कराएगा, बल्कि व्यापारिक दृष्टि से भी कंपनियों के लिए एक प्रभावी मंच सिद्ध होगा।