भगत की कोठी-कामाख्या एक्सप्रेस के दिल्ली कैंट स्टेशन पर 12 ट्रीप रद्द रहेंगे। इसी तरह भगत की कोठी-गांधीधाम एक्सप्रेस एक सप्ताह तक आंशिक रद्द रहेगी। जानकारी के मुताबिक, वीकली ट्रेन कामाख्या एक्सप्रेस मंगलवार से दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन पर नहीं रुकेगी। रेलवे ने अपील की है कि इसे देखते हुए यात्री ऑप्शनल स्टेशन पर उतरे पढें रेलवे की दो प्रमुख खबरें… कल से 6 अक्टूबर तक नहीं होगा ठहराव जोधपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने बताया कि दिल्ली कैंट स्टेशन पर प्लेटफॉर्म संख्या 2 और 3 पर ब्लॉक लेकर निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसके चलते कुछ ट्रेनों का स्टेशन पर ठहराव अस्थाई रूप से निरस्त किया गया है। ऐसे में ट्रेन संख्या 15623 भगत की कोठी-कामाख्या साप्ताहिक एक्सप्रेस 21 जुलाई से 6 अक्टूबर तक कुल 12 ट्रिप के दौरान दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन पर नहीं रुकेगी। भगत की कोठी-गांधीधाम एक्सप्रेस एक सप्ताह तक आंशिक रद्द उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि सामाख्याली,वोंध और भरूच स्टेशनों के बीच ऑटोमैटिक सिग्नलिंग का कार्य किया जा रहा है। इसके चलते ट्रेन संख्या 22483 भगत की कोठी-गांधीधाम एक्सप्रेस 28 जुलाई से 3 अगस्त तक भगत की कोठी से चलकर केवल भीलड़ी तक ही संचालित होगी। इस दौरान यह ट्रेन भीलड़ी-गांधीधाम के बीच नहीं चलेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 22484 गांधीधाम-भगत की कोठी एक्सप्रेस 29 जुलाई से 4 अगस्त तक गांधीधाम के बजाय भीलड़ी से रवाना होगी। यानी यह ट्रेन गांधीधाम-भीलडी खंड के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।