विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के सेवा कार्य सप्ताह के तहत गुरुवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, गणेशपुरा में वृक्षारोपण किया गया। आंवला, नीम, जामुन, पीपल सहित कुल 11 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम के दौरान बजरंग दल के नारायण सिंह गणेशपुरा ने पौधों की एक साल तक देखभाल और संरक्षण की जिम्मेदारी ली। इसी दिन अन्य स्थानों पर भी वृक्षारोपण हुआ। कुल 21 पौधे लगाए गए। विहिप और बजरंग दल ने संकल्प लिया है कि बारिश के मौसम में कुल 251 पौधे लगाए जाएंगे। जिला अध्यक्ष सुरेश वैष्णव, गणपत, राजीव मिश्रा, हरमीत सिंह, नारायण रावत, मुरली साहू, सुरेश, महेंद्र, नंदू, शिवराज, मीनाक्षी, रेखा, तनुजा, संजना, दिनेश, सुधा सहित अन्य मौजूद रहे।