राजस्थान में भीषण गर्मी और उमस के बीच मंगलवार को अलवर और कोटा में बारिश हुई। मौसम विभाग ने 26 जिलों में आंधी और बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम एक्सपर्ट के अनुसार राज्य में इस सप्ताह के अंत तक मानसून की एंट्री हो सकती है। कोटा, बारां के एरिया से मानसून के राजस्थान में प्रवेश करने की संभावना है। इससे पहले सोमवार को श्रीगंगानगर 45.1 डिग्री तापमान के साथ सोमवार को देश का सबसे गर्म जिला रहा। वहीं, जोधपुर, बीकानेर में भी इन दिनों मई जैसी गर्मी महसूस हो रही है। राजस्थान के मौसम की PHOTOS… ये शहर सबसे ज्यादा गर्म राजस्थान में कब आएगा मानसून…