कांग्रेस नेता पीयूष सुराणा पर गंज थाने में भाजपा महिला नेता की ओर से स्याही फेंकने के मामले में एसपी हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देश पर थाना अधिकारी सहित तीन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है। मामले की जांच एडिशनल एसपी सिटी हिमांशु जांगिड़ को दी गई है। पुलिस के सामने कांग्रेस नेता पर फेंकी थी स्याही बता दे कि कांग्रेस नेता पीयूष सुराणा ने अपने सोशल मीडिया फेसबुक पर गुरुवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर अश्लील टिप्पणी की थी। इसके बाद गंज थाना पुलिस ने उन्हें थाने में बुलाया था। भाजपा शहर महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सहित अन्य महिला कार्यकर्ता भी थाने पहुंच गई थी। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में कांग्रेस नेता पर स्याही फेंक दी थी। एसपी बोले- दोनों पक्षों के मुकदमे दर्ज मामले में पुलिस ने देर रात दोनों पक्षों के मुकदमे दर्ज किए हैं। मामले की जांच दरगाह थाना प्रभारी को दी गई है। एसपी हर्षवर्धन अगरवाला ने कहा कि घटना की जानकारी मिलने के बाद तुरंत एडिशनल एसपी सिटी हिमांशु जांगिड़ मौके पर पहुंच गए थे। थाना प्रभारी महावीर, हेड कॉन्स्टेबल मुकेश और कॉन्स्टेबल उदय को लाइन हाजिर किया है। मामले की जांच एडिशनल एसपी सिटी हिमांशु जांगिड़ को दी गई है। जांच रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह खबर भी पढ़ें..... कांग्रेस नेता ने दिल्ली CM पर की अश्लील टिप्पणी:* अजमेर में BJP महिला नेता ने आरोपी पर पुलिस कस्टडी में स्याही फेंकी