जोधपुर | वीर शिरोमणि राव जैमल संस्थान की ओर से एम्स परिसर में मीरा बाईसा की जयंती मनाई गई। इस दौरान प्रतिमा की धुलाई व साफ-सफाई कर माल्यार्पण, पूजा-अर्चना और पुष्प अर्पित किए गए। संस्थान सचिव शंभूसिंह मेड़तिया ने बताया कि स्मृति स्थल की नियमित सफाई और भक्ति संगीत कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में इंदर सिंह, मानसिंह, नेपालसिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।