टोंक|विश्व पृथ्वी दिवस पर राउप्रावि स्कूल रानीपुरा उर्फ नया गांव में पीपल का पौधा लगाकर जल, जंगल, जमीन बचाने का संदेश दिया। विश्व पृथ्वी दिवस पर बच्चों को पृथ्वी दिवस के उद्देश्य बताते हुए ईको क्लब प्रभारी रामबाबू शर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की जानकारी दी। उन्होंने ग्लोबल वार्मिंग से पृथ्वी को बचाने के लिए अधिकाधिक पौधारोपण करने, जल बचाने, ऊर्जा का अपव्यय रोकने, प्लास्टिक का उपयोग कम करने के लिए बच्चों व अभिभावकों को प्रेरित किया। शिक्षकों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण से ही पृथ्वी बचेगी अन्यथा अकाल, आपदा, अनावृष्टि, हीट वेव, आक्सीजन की कमी, कार्बन उत्सर्जन आदि विपदाओं का सामना करना पड़ेगा।