पाली | पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिन को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सेवा और संकल्प के रूप में मनाया। पीसीसी मेंबर नेता महावीरसिंह राजपुरोहित सुकरलाई के नेतृत्व में मनरेगा श्रमिकों को जूस वितरित किया गया। पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए। पूर्व जिला परिषद सदस्य जोगाराम सोलंकी और कांग्रेस मंडल अध्यक्ष प्रकाश सोनी मौजूद रहे। प्रदेश सेवा और संकल्प महा समिति अध्यक्ष जबर सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में मंदिरों में रुद्र अभिषेक, विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण, असहाय लोगों के लिए भोजन तथा गोशालाओं में चारा वितरण किया गया। आईजी पार्क में महिलाओं ने लहर कंवर राठौड़ के नेतृत्व में नीम के पौधे लगाए। चाणक्य आश्रम स्थित बारह ज्योतिर्लिंग शिव शक्ति मंदिर में बच्चों के समूह ने अनुष्ठान किया।