बालोतरा जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गिड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक अवैध पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। युवकों ने किया भागने का प्रयास थानाधिकारी दलपत सिंह ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के दानपुरा होदी के पास कुछ युवक अवैध हथियारों के साथ मौजूद थे। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घेराबंदी की। पुलिस वाहन और वर्दी में जवानों को देखकर दोनों संदिग्ध युवक खेतों की ओर भागने लगे। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उनका पीछा किया और पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस होने के डर से भाग रहे थे। तलाशी के दौरान उनके पास से एक अवैध पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज पकड़े गए आरोपियों की पहचान नरसाली नाड़ी निवासी अशोक कुमार उर्फ अशु पुत्र और पोटोलियों की ढाणी निवासी खुमाराम के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों ने ये हथियार कहां से खरीदे थे और उनके संपर्क किन-किन लोगों से हैं।