बीकानेर और सीकर में शुरू हो रहे बालिका सैनिक स्कूलों में प्रदेश की 157 छात्राओं को सीट आवंटित की गई हैं। इनमें बीकानेर के जयमलसर स्थित रामी देवी रामनारायण राठी बालिका सैनिक स्कूल में 78 तथा सीकर के महाराव शेखा जी राजकीय बालिका सैनिक स्कूल में 79 छात्राओं को प्रथम चरण में अंतिम रूप से चयनित किया गया है। चयनित छात्राओं को 30 अप्रैल तक संबंधित स्कूलों में रिपोर्टिंग करना अनिवार्य है। निर्धारित तिथि तक रिपोर्टिंग नहीं करने पर उनका प्रवेश निरस्त कर दिया जाएगा। ऐसी स्थिति में वेटिंग सूची की छात्राओं को रिक्त सीटों पर अवसर दिया जाएगा। दोनों स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया कक्षा 6 से शुरू की गई है, जहां प्रत्येक कक्षा में 80-80 सीटें निर्धारित हैं। यहां सीबीएसई पैटर्न पर अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा दी जाएगी। प्रवेश से संबंधित किसी भी विवाद का अंतिम निर्णय संयुक्त निदेशक, स्कूली शिक्षा स्तर पर होगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद रिक्त सीटों का आकलन कर पंजीयक, शिक्षा विभागीय परीक्षाएं, राजस्थान, बीकानेर को सूचित किया जाएगा, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके। दोनों स्कूलों में प्रिंसिपल सहित 14 कार्मिकों की नियुक्ति कर दी गई है। बीपीएल परिवारों को प्राथमिकता, 100% तक शुल्क छूट : प्रवेश में बीपीएल और खाद्य सुरक्षा योजना से जुड़े परिवारों की बालिकाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। जिन परिवारों की वार्षिक आय 7 लाख रुपए तक है, उन्हें सभी प्रकार के शुल्क में 100% छूट मिलेगी। आय के अनुसार शुल्क में छूट सैनिक स्कूल की वार्षिक फीस संरचना रिपोर्टिंग के लिए जरूरी दस्तावेज