श्री सनातन धर्म सत्संग सभा की और से गीता भवन में पाटोत्सव कार्यक्रम हुआ। संस्था अध्यक्ष स्वरूप नारायण झंवर ने बताया कि परंपरा के अनुसार हर साल आषाढ़ सुदी द्वितीया को यह आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7:30 बजे तिजारती गौशाला में हुई। पदाधिकारियों और सदस्यों ने गायों को गुड़ और चारा खिलाया और गौ-पूजन किया। इसके बाद सुबह 8 बजे गीता भवन में भगवान युगल सरकार और प्रभु-पताका का पूजन हुआ। भक्तों ने सुंदरकांड का पाठ किया। अंत में सामूहिक आरती हुई। प्रसाद वितरण के साथ आयोजन का समापन हुआ। आयोजन में सुनील जैथल्या, लक्ष्मीनारायण बल्दुआ, जुगलकिशोर, सूर्य प्रकाश झंवर, रमेश, सत्यनारायण, मुकेश, लालचंद, श्याम सुंदर, लादूराम, विष्णु दत्त सहित अन्य मौजूद रहे। गीता भवन में पाटोत्सव मनाते लोग।