विश्व कल्याण और शांति की कामना के साथ जैन इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन की ओर से नवकार मंत्र जाप का सामूहिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आध्यात्मिक अनुष्ठान जैन मुनि ध्यानरत्न की निश्रा में संपन्न हुआ, जिसमें जैन समाज के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यह आयोजन भारतीय जैन संगठन, युवक महासंघ और सकल जैन संघ के संयुक्त प्रयासों से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम विश्व के 108 देशों में लगभग 6000 स्थानों पर एक साथ आयोजित किया गया, जहां श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से नवकार महामंत्र का जाप कर विश्व शांति और मानव कल्याण की कामना की। स्थानीय स्तर पर यह आयोजन ओसवाल न्याति नोहरा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत न्याति समिति के उपाध्यक्ष महिपाल कोठारी, सुभाष कानूगा, रतन भंसाली, मांगीलाल चोरडिया, मुकेश कोठारी, मंजू कोचर और राजेश लूंकड़ द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इसके बाद उपस्थित श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से नवकार महामंत्र का जाप किया। पूरे वातावरण में भक्ति और आध्यात्मिकता का माहौल बना रहा। समाज के कई गणमान्य लोगों ने दिया सहयोग कार्यक्रम को सफल बनाने में जैन समाज के कई गणमान्य लोगों का सहयोग रहा। इस अवसर पर महावीर भंसाली, प्रकाश बोहरा, डॉ. विकास नाहटा, मनोज बाबेल, अशोक कोचर, मूलचंद बोथरा, प्रकाश निमानी, जितेंद्र बछावत, अशोक कानूगा, अशोक सराफ, ललित बोथरा, देवेंद्र गोलछा, रविंद्र जैन, राकेश गोलछा, महिपाल छजलानी, अरुण गोलछा और श्रेणीक हुड़िया सहित कई लोग उपस्थित रहे। आयोजकों ने जैन समाज का जताया आभार भारतीय जैन संगठन के अध्यक्ष मुकेश कोठारी और युवक महासंघ के अध्यक्ष राजेश लूंकड़ ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जैन समाज के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आध्यात्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और एकता का संदेश मिलता है।