उदयपुर में गोगुंदा थाना क्षेत्र के गोगुंदा-पिंडवाड़ा नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइड पार करते हुए सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई। कार सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। कार ड्राइवर सेमटाल निवासी कैलाश नगारची कार के अंदर बुरी तरह फंस गया। उसे ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाहद बाहर निकाला गया। हादसे में कार सवार उदयपुर निवासी सुनील बाण भी घायल हो गया। दोनों घायलों को तुरंत गोगुंदा हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने कैलाश की गंभीर हालत को देखते हुए एमबी हॉस्पिटल रेफर कर दिया। जबकि सुनील का गोगुंदा हॉस्पिटल में इलाज जारी है। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना खाखड़ी गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास की है। कार का बोनट टूटा जानकारी के अनुसार दोनों युवक सेमटाल से किसी काम से उदयपुर जा रहे थे। तभी रास्ता भटककर खाखड़ी की ओर निकल गए। कार की रफ्तार तेज थी। तभी अचानक कार अनियंत्रित हुई और डिवाइडर को पार करते हुए दूसरी लेन में सामने से आ रहे ट्रक से जा भिड़ी। कार का बोनट और ड्राइवर सीट वाला हिस्सा पूरी तरह पिचककर टूट गया। सूचना पर गोगुंदा थानाधिकारी श्यामसिंह चारण मौके पर पहुंचे। घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया। वहीं, कार को हाईवे से साइड कराया गया।