भरतपुर में टिफिन सेंटर चलाने वाली महिला को तेज रफ्तार टैंकर ने कुचल दिया। सामने से आए टैंकर ड्राइवर ने महिला को टक्कर मार दी। हादसे में टैंकर के पहिए के नीचे महिला का सिर आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सड़क पर डिलीवरी के टिफिन बिखर गए। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। ड्राइवर टैंकर लेकर फरार हो गया, पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को टैंकर के नंबर दिए हैं। मामला सेवर थाने के गोलपुरा रोड़ का सोमवार दोपहर 12 बजे का है। सेवर थाना ASI रामवीर सिंह ने बताया- आरती (30) निवासी महारासर टिफिन सेंटर का काम करती थी। दोपहर को वह स्कूटी से टिफिन देने जा रही थी। तभी गोलपुरा रोड़ पर एक टैंकर से एक्सीडेंट हो गया। सामने से आ रहे टैंकर ने आरती को टक्कर मारी है। टक्कर मारने के बाद ड्राइवर टैंकर लेकर फरार हो गया। स्कूटी के नंबरों के आधार पर पहचान उसके भाई सुमित ने की है। देखें मौके की तस्वीरें… सिर पर चढ़ा पहिया, मौके पर मौत परिजनों ने बताया- आरती अपने गांव महारासर से ही टिफिन सेंटर चलाती थी। वह रोजाना स्कूटी से ही टिफिन बांटने के लिए जाती थी। रोजाना की तरह आज भी आरती स्कूटी पर टिफिन लेकर बांटने जा रही थी। इस दौरान सामने से एक टैंकर ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। ड्राइवर टैंकर का पहिया आरती के सिर पर चढ़ा कर ले गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरती का पति केतन गांव में ही खेतीबाड़ी का काम करता है। आरती और केतन के 2 बच्चे हैं जिसमें बड़ी लड़की मानवी 12 और छोटा लड़का कृष्णा 9 साल का है।