केन्द्रीय विद्यालय के टीचर की मौत के मामले में परिजनों ने उनके ससुराल वालों पर हत्या का शक जताया है। भाई का आरोप है कि उसके (टीचर) ससुराल वालों ने मारपीट की है। इसलिए उसकी मौत हो गई। भाई गोरखपुर में तैनात था, वहां उसकी तबीयत खराब हो गई इसलिए उसे भरतपुर लेकर आए थे। आज शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया। हेड कांस्टेबल गजेंद्र सिंह ने बताया- जयसिंह (32) उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में केंद्रीय विद्यालय में टीचर के पद पर तैनात था। छुट्टियों में वह घर आया हुआ था। छुट्टियां खत्म होने के कारण वह 22 जून को गोरखपुर गया था। गोरखपुर में वह एक होटल में रुका हुआ था। कल उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। होटल वालों ने ली तलाशी भोलू निवासी विजय नगर कॉलोनी ने बताया कि मेरा बड़ा भाई जयसिंह (32) उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में केंद्रीय विद्यालय में टीचर के पद पर तैनात था। गोरखपुर में वह एक होटल में रुका हुआ था। कल उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। होटल वालों ने जयसिंह की तलाशी ली और, उसके ससुराल वालों के यहां फोन कर जयसिंह की तबीयत के बारे में बताया। ससुराल वालों ने होटल वालों से कहा कि वह उसे गोरखपुर के हॉस्पिटल में ही भर्ती करवा दें। वह उसे लेने के लिए आ रहे हैं। जयसिंह के ससुराल वाले कल ही उसे लेने के लिए भरतपुर से निकल गए। जयसिंह के ससुराल वालों ने जयसिंह के पिता को इसके बारे में नहीं बताया। कल देर शाम जयसिंह के ससुराल वाले उसे लेकर भरतपुर पहुंचे। तब जयसिंह को आरबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। आरबीएम अस्पताल से जयसिंह को जयपुर रेफर कर दिया गया। भाई का आरोप जयसिंह के साथ हुई मारपीट जयसिंह की सुबह जयपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। अब जयसिंह के भाई का आरोप है कि ससुराल वालों ने उसकी हत्या की है। जयसिंह की पीठ पर चोट के भी निशान हैं। इसलिए वह उसके शव का पोस्टमार्टम करवा रहे हैं। 6 महीने पहले पत्नी ने बेटे को दिया था जन्म जयसिंह की साल 2023 में शादी रीना निवासी जघीना गांव के साथ हुई थी। 6 महीने पहले रीना ने एक बेटे को जन्म दिया है। गोरखपुर से पहले जयसिंह अलवर के केंद्रीय विद्यालय में तैनात था।