उदयपुर में एक महिला ने पुलिस पर अपने पति से बुरी तरह मारपीट करने और उसे झूठे मुकदमों में फंसाने का आरोप लगाया है। महिला शाकिरा ने इस संबंध में एसपी डॉ. अमृता दुहन के समक्ष पेश होकर शिकायत की और कार्रवाई की मांग की। महिला शाकिरा ने बताया कि ​बीट इंचार्ज विक्रम सिंह उसके पति सिकंदर को घर से जबरन उठाकर ले गए और थाने में बुरी तरह मारपीट की। मैं जब गोवर्धन विलास थाने में पति से मिलने गई तो मुझे मिलने से रोका गया। बाद में जबर्दस्ती मिली और पति की हालत देखी तो उनकी आंखों में ब्लड जमा हो गया था। उन्हें पैरों से चला नहीं जा रहा था। शरीर पर चोट के निशान थे। महिला ने बताया- होली के दिन बाइक हटाने की बात को लेकर मेरे पति का झगड़ा हुआ था, तब से कॉन्स्टेबल विक्रम सिंह और जसवंत सिंह आए दिन उन्हें परेशान करते हैं। वहीं बीट कॉन्स्टेबल विक्रम सिंह ने बताया- आरोपी सिकंदर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। कॉन्स्टेबल ने कहा- थाने का हिस्ट्रीशीटर है, लोगों को डरा-धमकाता है बीट कॉन्स्टेबल विक्रम सिंह ने बताया- आरोपी सिकंदर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। इसके खिलाफ आए दिन लोगों को डरा-धमकाकर परेशान करने की शिकायत मिलती है। इससे पहले इसे 19 मार्च और बाद में 24 मार्च को भी पाबंद किया गया था। फिर से ऐसी ही शिकायत मिलने पर हम इसे थाने लेकर आए और पूछताछ की। मारपीट नहीं की है। चोट के निशान पहले के हैं।