झालावाड़| राजकीय हरिश्चंद्र सार्वजनिक लाइब्रेरी के प्रस्तावित नए भवन की बाउंड्री निर्माण का भूमिपूजन बुधवार को किया गया। डीईओ माध्यमिक नरेन्द्र कुमार गहलोत, डीईओ प्रारंभिक हेमराज पारेता, सीबीईओ प्रकाशचन्द्र सोनी, समसा के एडीपीसी कल्याणमल वर्मा, एडीईओ सीताराम मीणा, बालचंद कारपेंटर, सहायक परियोजना समन्वयक हरिओम शर्मा, सालिगराम दांगी, राज्यपाल शर्मा, पुस्तकालय अध्यक्ष कैलाशचंद्र राव, अंजलि मीणा, परामर्शदाता किरण सच्चर, आजीवन सदस्य विश्वनाथ सच्चर सहित अन्य मौजूद रहे।