गुजरात टाइटंस ने IPL 2026 में लगातार पांचवीं जीत हासिल कर ली। उसने सनराइजर्स हैदराबाद को 82 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ गुजरात 16 पॉइंट्स के साथ टेबल के टॉप पर पहुंच गई हैं। टीम अब प्लेऑफ से एक जीत दूर है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस जीतकर हैदराबाद ने बॉलिंग चुनी। गुजरात ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 168 रन बनाए। साई सुदर्शन ने सबसे ज्यादा 61 रन बनाए। वाशिंगटन सुंदर ने 33 गेंदों पर 50 रन की पारी खेली। हैदराबाद से प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन ने 2-2 विकेट लिए। उनके अलावा पैट कमिंस को एक विकेट मिला। जवाब में हैदराबाद 14.5 ओवर में 86 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए कप्तान पैट कमिंस ने सबसे ज्यादा 19 रन बनाए। गुजरात के लिए कागिसो रबाडा और जेसन होल्डर ने 3-3 विकेट लिए। प्रसिद्ध कृष्णा को 2 सफलता मिली। मैच का स्कोरबोर्ड… गुजरात के मैच विनर्स… गुजरात टॉप पर पहुंची गुजरात ने हैदराबाद को हराकर पॉइंट्स टेबल पर पहला पायदान हासिल कर लिया। टीम के अब 12 मैच में 8 जीत के साथ 16 पॉइंट्स हो गए हैं। हैदराबाद 14 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर हैं। दोनों टीमों की प्लेइंग-XI गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज। इम्पैक्ट प्लेयर- प्रसिद्ध कृष्णा। सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासन, सलील अरोड़ा, आर स्मरण, नीतीश रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा और प्रफुल हिंगे। इम्पैक्ट प्लेयर- ट्रैविस हेड। मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए LIVE ब्लॉग से गुजर जाइए…