पचलंगी | आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा बुधवार से गुप्त नवरात्र का पर्व शुरू हो गया। कस्बे की मातेश्वरी कॉलोनी में पहाड़ी पर स्थित महाकंवरी शक्ति धाम, भागवत भवन, मंडावरा के सीकर-दिल्ली मेगा हाईवे पर स्थित दुर्गा माता मंदिर सहित इलाके के अन्य शक्ति मंदिरों में श्रद्धालुओं ने विशेष पूजा-अर्चना की। घट स्थापना की। मातेश्वरी मंदिर के पुजारी ओमप्रकाश पटेल ने बताया कि इस बार गुप्त नवरात्र 8 दिन तक चलेंगे। श्रद्धालु शक्ति मंदिरों में रहकर ही शक्ति साधना करेंगे। पं. विनोद जोशी पचलंगी ने बताया कि इस बार गुप्त नवरात्र की शुरुआत रवि, प्रीति, ब्रह्म, स्वार्थसिद्ध सहित अन्य शुभ योगों के प्रभाव में हुई है।