भीलवाड़ा | श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष भगवती प्रसाद जोशी की सहमति से शहर अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा ने शहर की कार्यकारिणी की घोषणा की। शहर कार्यकारिणी में विजय कुमार शर्मा को शहर महामंत्री, गोपाल चाष्टा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा सत्यदेव शर्मा, राम कुमार शर्मा, रामचन्द्र शर्मा और गिरधर गोपाल जोशी को उपाध्यक्ष, भैरूलाल शर्मा, महावीर प्रसाद शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा एवं श्याम सुंदर व्यास को महासचिव, भगवती प्रसाद जोशी को कोषाध्यक्ष तथा नारायण लाल शर्मा को सहकोषाध्यक्ष, प्रहलाद तिवारी को मीडिया प्रभारी, निर्मल उपाध्याय, मूलशंकर शर्मा, किशन श्रोत्रिय, ललित शंकर भट्ट एवं रमाकांत तिवाड़ी को मंत्री तथा रमेश चाष्टा, नवीन शर्मा, किशन शर्मा एवं नवीन शर्मा को सचिव नियुक्त किया गया है।