गुरु पूर्णिमा पर लांबाहरिसिंह के आनन्द हरि ओम आश्रम बालाजी की बगीची में दो दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन 30 एवं 31 जुलाई को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। महोत्सव का आयोजन कालाबड़ पीठाधीश्वर आनंद हरिओम आश्रम लांबाहरिसिंह एवं कृष्ण वट थांवला, गौरीकुंड नरसिंह मंदिर पुष्कर के महंत अवध बिहारी दास महाराज की असीम कृपा के सान्निध्य में होगा। आयोजन के तहत 30 जुलाई को रात्रि 8 बजे से श्री रामचरित मानस सुन्दर कांड पाठ, वैदिक पूजन, हवन-पूर्णाहुति हवन-पूर्णाहुति तथा भजन-सत्संग का आयोजन किया जाएगा। धार्मिक अनुष्ठानों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेकर गुरु महिमा का गुणगान करेंगे। वहीं 31 जुलाई, शुक्रवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शाम 4 बजे से भंडारा महाप्रसादी का आयोजन होगा, जिसमें क्षेत्रभर से आने वाले श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण करेंगे। आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से गुरु पूर्णिमा महोत्सव में परिवार सहित उपस्थित होकर धार्मिक आयोजनों का लाभ लेने तथा गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है। मंदिर परिसर में महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और रूपरेखा बनाई जा रही है।