हनुमानगढ़ जंक्शन की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में 34वें दुर्गा पूजा महोत्सव का बुधवार को समापन हो गया। दुर्गा पूजा कमेटी ने यह छह दिवसीय आयोजन किया था। मां दुर्गा की प्रतिमा को विदाई देने से पहले सिंदूर खेला की रस्म निभाई गई। श्रद्धालुओं ने रंग-गुलाल लगाकर मां दुर्गा को विदाई दी। इस दौरान कई भक्तों की आंखें नम हो गईं। भक्तों ने जयकारे लगाते हुए मां से परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र में शांति बनाए रखने की प्रार्थना की। इसके बाद मां दुर्गा की प्रतिमा की विसर्जन यात्रा निकाली गई, जिसे खुंजा नहर में विसर्जित किया गया। महोत्सव को सफल बनाने में कमेटी अध्यक्ष अजीत मंडल, संरक्षक राजकुमार गर्ग, हरीश दफ्तरी, महासचिव महेश शर्मा, उपाध्यक्ष विनोद मित्तल व सुमित गर्ग, व्यवस्था प्रभारी धीरज शाह, कोषाध्यक्ष मोहित गर्ग, प्रचार मंत्री सुग्रोतो बर्मण, पवन कुमार, अजय गर्ग, स्वप्न वसु सहित अन्य सदस्यों ने सहयोग किया।