हनुमानगढ़ में अंतरराष्ट्रीय महिला किसान वर्ष 2026 के उपलक्ष्य में रबी फसल बुवाई से पहले किसान गोष्ठी हुई। आत्मा परियोजना की इस गोष्ठी में किसानों को कृषि, पशुपालन, डेयरी और सहकारिता की सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसमें उन्नत खेती, फसल उत्पादन बढ़ाने और किसानों की आय वृद्धि के उपायों पर चर्चा हुई। मृदा स्वास्थ्य, सिंचाई जल जांच, उर्वरक उपयोग, रबी फसल प्रबंधन और फसल चक्र जैसी बातें बताई गईं। पशुओं के रोग, टीकाकरण व पशुधन बीमा योजना पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने बताया कि कृषि कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी करीब 50 प्रतिशत है। उन्हें सशक्त बनाने के लिए कृषि उपकरणों, खाद्य प्रसंस्करण और मूल्य संवर्धन में सरकारी योजनाओं से सहायता व अनुदान मिल रहा है। गोष्ठी में उप परियोजना निदेशक आत्मा विनोद पोटलिया, उप निदेशक कृषि डॉ. शीशराम, सहायक निदेशक उद्यान साहबराम गोदारा समेत अन्य अधिकारी व किसान मौजूद थे।