हनुमानगढ़ जिले में बस में एक रुपया किराया कम देने पर नाबालिग छात्र को लात-घूंसों और डंडों से बेरहमी से पीटा। घटना भादरा थाना इलाके में 8 मई की है। इसका वीडियो रविवार को सामने आया। पीड़ित के पिता ने 8 मई को देर शाम भादरा थाना में FIR दर्ज करवाई थी, लेकिन पुलिस ने मामला गंभीरता से नहीं लिया। मारपीट का वीडियो सामने आया तो 2 दिन बाद पुलिस हरकत में आई और 3 लोगों को गिरफ्तार किया। इस मामले में मुख्य आरोपी की ओर से भी क्रॉस केस करवाया है। पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर परिवारों में किसी तरह की पुरानी रंजिश से इनकार किया है। हालांकि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। देखिए, घटना से जुड़ी PHOTOS... अब समझिए क्या है पूरा मामला... इनको किया गिरफ्तार भगवानाराम (40) पुत्र चुन्नीराम जाट, चुन्नीराम (62) पुत्र रामलाल और मान सिंह (54) पुत्र लाधूराम सुथार को गिरफ्तार किया गया है। वहीं हरपाल, राकेश, प्रदीप और 3 अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।