हनुमानगढ़ में नगर परिषद की वर्तमान सभापति मंजू रणवां के पति और पूर्व सभापति सुमित रणवां की पुलिस ने हिस्ट्रीशीट खोल दी है। सुमित रणवां नवनिर्वाचित पार्षद भी हैं। पुलिस अधीक्षक बी आदित्य के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। अब पुलिस उनकी गतिविधियों पर खास नजर रखेगी। जानकारी के मुताबिक, सुमित रणवां के खिलाफ आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस का आरोप है कि वह लंबे समय से कानून तोड़ने वाली गतिविधियों में शामिल रहे हैं। इसी वजह से पुलिस ने सुमित रणवां की हिस्ट्रीशीट खोली है, ताकि उन पर निगरानी बढ़ाई जा सके। दो दिन पहले ही सुमित रणवां की गिरफ्तारी के लिए 100 रुपए का इनाम घोषित किया गया था। हिस्ट्रीशीट खुलने के बाद उनकी सभी गतिविधियां पुलिस की नजर में रहेंगी।