सीकर के खाटूश्यामजी में भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह पहुंचे। “दूसरा किंग” और “टर्बनेटर” के नाम से मशहूर हरभजन ने पत्नी गीता बसरा के साथ मंगलवार को श्याम बाबा को धोक लगाई। हरभजन सिंह 1 महीने में दूसरी बार बाबा श्याम की चौखट पर पहुंचे हैं। इससे पहले भारत क्रिकेट टीम के T-20 वर्ल्ड जीतने पर हरभजन सिंह 9 मार्च को खाटूश्याम बाबा के दर्शन करने आए थे। क्रिकेटर हरभजन सिंह सुबह सड़क मार्ग से बाबा श्याम के दरबार में पहुंचे। श्रीश्याम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह चौहान ने क्रिकेटर हरभजन सिंह का स्वागत किया। हरभजन सिंह ने पत्नी गीता बसरा के साथ बाबा श्याम की चौखट पर मत्था टेका और मंगलकामना के लिए स्वास्तिक बनाया। पहले देखें PHOTOS एक घंटे रुके, श्रद्धालु सेल्फी लेते आए नजर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने हरभजन सिंह को मोरपंख, प्रसाद, बाबा का बागा और मोमेंटो भेंट किया। वहीं हरभजन सिंह करीब 1 घंटे तक खाटूश्यामजी में रुके। हरभजन सिंह को अचानक देखकर श्रद्धालुओं में सेल्फी खींचने का क्रेज नजर आया। गाैरतलब है कि क्रिकेटर हरभजन सिंह अभी चल रहे आईपीएल के 19वें सीजन में बतौर कमेंटेटर जुड़े हुए हैं। हरभजन सिंह के भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ कोच या बॉलिंग कोच बनने की भी चर्चाएं चल रही हैं। यह खबर भी पढ़ें... वर्ल्डकप जीत के बाद खाटूश्यामजी मंदिर आए हरभजन सिंह:बाबा के दर्शन किए; दर्शन को लेकर की गई व्यवस्थाओं को सराहा पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने 9 मार्च को खाटूश्यामजी मंदिर में बाबा के दर्शन किए थे। हरभजन सिंह ने मंदिर में पूजा-अर्चना करके देश में खुशहाली की कामना की। उन्होंने दर्शन व्यवस्थाओं को सराहते हुए मंदिर कमेटी की प्रशंसा की थी। (पूरी खबर पढ़ें)