राजस्थान के सालासर धाम मंदिर में हिसार के परिवार से मारपीट मामले में कंट्रोवर्सी बढ़ती जा रही है। मारपीट के खिलाफ आज हिसार की पीजीएसडी संस्थान में व्यापारी संगठनों ने पंचायत की। पंचायत में प्रस्ताव रखा गया कि इस मारपीट के लिए एक कमेटी गठित की जाए जो इस पर फैसला लेगी। व्यापारियों ने कहा कि… जो लोग बाउंसर पालते हैं वो पुजारी नहीं हो सकते हैं। उन पंडतों की महीने की करोड़ों रुपए की कमाई है। उधर, यमुनानगर के BJP नेता जतिश शर्मा ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर हिसार के परिवार का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि मेरे साथ भी मंदिर के बाउंसरों ने गलत व्यवहार किया। वीडियो कॉल करने पर हाथ पर डंडा मारा गया। बाउंसर मारपीट पर उतारू थे। दरअसल, मामला हिसार के एक परिवार से मंदिर में हुई मारपीट से शुरू हुआ था। 5 अप्रैल को परिवार कुछ रिश्तेदारों को वीडियो कॉल से दर्शन करवा रहा था, इसी दौरान वहीं मौजूद बाउंसरों ने उनके साथ मारपीट की। जानिए भाजपा नेता ने क्या आरोप लगाए... पीड़ित परिवार बोला- बीमार रिश्तेदार को करवा रहे थे दर्शन उधर, पीड़ित परिवार का आरोप है कि वह वीडियो कॉल पर बीमार रिश्तेदार को दर्शन करवा रहे थे। इसी दौरान बाउंसरों ने उनके साथ बदमीजी की और मारपीट की। परिवार की महिलाओं को भी नहीं बक्शा गया। पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…