फरीदाबाद के रहने वाले भाजपा के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की राजस्थान में हुई हत्या के मामले में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक, रविवार रात को राजस्थान के भोंडा गांव में हुए हमले से पहले भड़ाना ने गांव के एक बुजुर्ग से कहा था- अब तो मरूं या मारूं, खान ही चलाऊंगा। इसके कुछ मिनट बाद ही भीड़ ने उनके घर और क्रेशर प्लांट के ऑफिस में घुसकर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने भड़ाना की पत्नी को भी निशाना बनाने की कोशिश की। हमले में भड़ाना की मौत हो गई। उनके शरीर पर करीब 40 जगह गंभीर चोटें मिलीं। परिवार के मुताबिक, वारदात से चार दिन पहले अतर सिंह अपने पैतृक गांव पाली में थे। वह पूरे परिवार के साथ राधा स्वामी सत्संग में शामिल होने आए थे। इसी दौरान उन्हें क्रेशर खनन साइट पर कर्मचारियों और ग्रामीणों के बीच झगड़े की जानकारी मिली। इसके बाद वह परिवार के साथ राजस्थान लौट गए। मामले में वैर (भरतपुर) सीओ नीरज भारद्वाज ने बताया, गिरफ्तार आरोपियों में भौंडा गांव के भागमल गुर्जर, सोनी गुर्जर और शेर सिंह गुर्जर और नावर गांव निवासी कुमर सिंह गुर्जर को गिरफ्तार किया है। गांव में भी करीब 100 पुलिसवाले तैनात किए गए हैं। कमरे के बाहर बिखरा था खून, रसोई तक में तोड़फोड़ घटना के बाद भास्कर टीम भरतपुर जिले के वैर कस्बे के भोंडा गांव में पहुंची तो नजारा रौंगटे खडे़ करने वाला था। क्रेशर के पास बने दो अलग-अलग दो मंजिला मकान तहस थे। कमरे के बाहर खून था। पास की रसोई पूरी तरह बिखरी हुई थी। देखने से पता चल रहा था कि हमले से पहले वहां खाना बनाने की तैयारी थी। आटा लगा हुआ था। बदमाश अपने साथ कुल्हाड़ी, फर्से, लोहे की रॉड और देशी कट्टा लाए। जिस जगह पर पूर्व विधायक को मारा गया, उसी के पास पुलिस को तो खोल भी मिले। प्रारंभिक जांच में यह खोल देसी पिस्टल के बताए जा रहे हैं। परिवार ने राजस्थान पुलिस को हत्या के बारे में ये बातें बताई… अंतिम संस्कार के वक्त लोगों ने किया पूर्व विधायक को याद… पूर्व विधायक की हत्या पर किस नेता ने क्या कहा…