बूसी| इन्दरवाड़ा में शुक्रवार को कपास की फसल तोड़ने आए मजदूर हरकेश पुत्र ज्ञानभाई निवासी हरियाणा के साथ काम के दौरान हादसा हो गया। कपास तोड़ते समय सांप के काटने से उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें उपचार के लिए बूसी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर रमेशचंद्र चौधरी ने जांच की। स्नेक रेस्क्यूअर मोईन सोलंकी को भी सर्पदंश के निशान दिखाए गए। मोईन सोलंकी ने कहा कि बाइट के निशान में दो दांतों के निशान दिखे। जहरीले सांप के काटने की आशंका है। डॉक्टर रमेशचंद्र ने प्रोटोकॉल के अनुसार एंटी स्नेक वेनम उपचार शुरू किया। नर्सिंग ऑफिसर खुशबू और भारती चंदेल ने उपचार प्रक्रिया में सहयोग किया। इसके बाद मरीज को बेहतर और उच्च स्तरीय इलाज के लिए पाली के बांगड़ अस्पताल रेफर किया गया।