टोंक| नैन सुख की बगिया स्थित ठाकुरजी मंदिर परिसर में लोक देवता वीर तेजाजी महाराज व दहेलवालजी की मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर तीन दिवसीय धार्मिक महोत्सव का सोमवार को कलशयात्रा निकालने के साथ हो गया। संतोषी माता मंदिर से 101 कलश धारण के महिलाएं रवाना होकर सवाई माधोपुर चौराहा होते हुए नैनसुख की बगिया स्थित ठाकुरजी मंदिर पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने जयकारों और भजनों के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया। मंदिर पहुंचने पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से प्रधान पूजन किया गया। इसके बाद दो दिवसीय हवन-पूजन प्रारंभ हुआ, जिसकी पूर्णाहुति बुधवार को होगी। इसी दिन लोक देवता तेजाजी महाराज व देहलवाल जी की प्रतिमाओं की विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी।