टोंक| भीषण गर्मी के बीच बेजुबान पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए रामदेव मेमोरियल सेवा संस्थान ने सराहनीय पहल की। संतोष नगर बमोर रोड क्षेत्र में संस्थान के कार्यकर्ताओं ने पेड़ों पर परिंडे बांधकर पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था की। संस्थान के अध्यक्ष एडवोकेट मूलचंद बैरवा ने बताया कि गर्मी के दिनों में जल स्रोत सूखने से पक्षियों को पानी के लिए काफी भटकना पड़ता है। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि वे अपने घरों व आसपास के क्षेत्रों में परिंडे लगाकर पक्षियों की मदद करें। इस पुनीत कार्य में रामचंद्र बैरवा, डॉ. प्रमोद जोनवाल, कैलाश बैरवा (व्याख्याता), अनिल नागर (अध्यापक), दिनेश बैरवा, बृजमोहन (राज. पुलिस), श्रीनारायण, बृजमोहन (जीपीएफ), रामधन, नंदकिशोर, सुभाष, दीपांशु और रोहित सहित कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भागीदारी निभाई। सभी ने नियमित रूप से परिंडों में पानी भरने और अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ने का संकल्प भी लिया।