भीलवाड़ा | राजकीय महात्मा गांधी चिकित्सालय में भर्ती एक मरीज के लिए आपात स्थिति में सिंगल डोनर प्लेटलेट्स की जरूरत पड़ी। इस पर सहयोग सेवार्थ फाउंडेशन के संस्थापक सदस्य और कोषाध्यक्ष हेमंत गर्ग ने राजकीय ब्लड बैंक पहुंचकर प्लेटलेट्स दान किए। फाउंडेशन से जुड़े गोपाल विजयवर्गीय ने बताया कि संस्था के पास सिंगल डोनर प्लेटलेट्स देने वाले दाताओं का नेटवर्क है। ये दाता डेंगू, कैंसर और अन्य बीमारियों के मरीजों को जरूरत पड़ने पर तुरंत उपलब्ध हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि भीलवाड़ा के महात्मा गांधी चिकित्सालय के ब्लड बैंक में प्लेटलेट्स की सुविधा है।