हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी पड़नी शुरू हो गई है। ऊना का तापमान आज का सामान्य से 4.1 डिग्री ज्यादा के साथ 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। ऊना में आज तक का अप्रैल का रिकॉर्ड टैम्परेटर 30-04-2022 को 43.2 डिग्री है। वहीं कांगड़ा का तापमान भी सामान्य से 7.2 डिग्री ज्यादा के साथ 36.4 डिग्री, धर्मशाला का 5.1 डिग्री के उछाल के साथ 33.0 और कुल्लू के भुंतर का अधिकतम तापमान नॉर्मल से 5.2 डिग्री ज्यादा के साथ 33.4 डिग्री पहुंच गया है। इसी तरह अन्य शहरों के तापमान में भी उछाल दर्ज किया गया। मैदानी इलाकों के साथ साथ ऊंचे व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्र में तपने लगे है। शिमला का तापमान भी सामान्य से 4.7 डिग्री ज्यादा के साथ 27.2 डिग्री, मनाली का 4.3 डिग्री के उछाल के साथ 26.8 डिग्री हो गया है। प्रदेश में बीते एक सप्ताह से खिल रही धूप के बाद ऊना, कांगड़ा, मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर और सिरमौर जिला के निचले इलाकों में दिन में धूप में बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। 3 जिलों में कल हल्की बूंदाबांदी के आसार राहत की बात यह है कि कल से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इसका असर अगले चार दिन नजर आएगा। चंबा, कांगड़ा और कुल्लू के अधिक ऊंचे इलाकों में कल भी हल्की बूंदाबांदी के आसार है। परसों 4 जिलों में आंधी-तूफान की चेतावनी वहीं 25 अप्रैल को पूरे प्रदेश में बारिश के आसार है। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिला में आंधी-तूफान का यलो अलर्ट जारी किया गया है। 26 अप्रैल को कांगड़ा और कुल्लू जिला में चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बारिश हुई तो इससे गर्मी से राहत मिलेगी।