रेलवे ने गर्मी के मौसम में यात्रियों को बड़ी राहत दी है। अब हिसार-खड़की-हिसार ट्रेन की सेवाएं एक महीने और बढ़ा दी गई हैं। इसका मतलब है कि यह ट्रेन मई और जून महीने में भी नियमित रूप से चलेगी। यह ट्रेन सीकर रूट पर चलती है। रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 04725/04726 हिसार-खड़की-हिसार ट्रेन में हिसार से 3 मई से 31 मई तक 5 एक्ट्रा ट्रिप्स और खड़की से 4 मई से 1 जून तक 8 ट्रिप्स बढ़ाए गए हैं। ट्रेन हिसार से सुबह 5:50 बजे रवाना होती है और सुबह 10:40 बजे सीकर स्टेशन पहुंचती है। यहां 5 मिनट का ठहराव के बाद 10:45 बजे रवाना हो जाती है और अगले दिन सुबह 10:15 बजे खड़की पहुंचती है। वापसी में खड़की से शाम 5 बजे रवाना होकर ट्रेन अगले दिन शाम 5:15 बजे सीकर पहुंचती है। 5 मिनट ठहराव के बाद 5:20 बजे रवाना होकर रात 10:25 बजे हिसार पहुंच जाती है।