केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। पहली बार ऐसा हुआ, जब 12वीं का रिजल्ट 10वीं के बाद जारी किया गया। 10वीं का रिजल्ट 15 अप्रैल को जारी किया गया था। खैरथल-तिजारा जिले के किशनगढ़बास की हिताशी नरुका ने आर्ट्स संकाय में 98.6 प्रतिशत अंक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। हिताशी को पॉलिटिकल साइंस, सोशियोलॉजी और पेंटिंग्स विषयों में 100 में से 100 अंक प्राप्त हुए हैं। हिताशी के पिता एडवोकेट वीरेंद्र नरूका किशनगढ़बास अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश कोर्ट में अपर लोक अभियोजक के पद पर कार्यरत हैं। उनकी माता नीतू नरूका किशनगढ़बास नगर पालिका की पूर्व वाइस चेयरमैन रह चुकी हैं। आईएएस बनने का है सपना हिताशी नरुका का सपना यूपीएससी की तैयारी कर आईएएस अधिकारी बनने का है। उनके माता-पिता के साथ-साथ ताऊजी बनेसिंह नरूका और ताईजी प्रीति नरूका का भी उन्हें पढ़ाई में पूरा सहयोग मिलता है। इसी जिले की हरसोली तहसील के खेड़ा जोनल गांव की मुस्कान ने भी पीसीएम (फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स) विषयों में 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। मुस्कान के कंप्यूटर साइंस में 100 में से 100 अंक आए हैं।