भीलवाड़ा | अक्षय तृतीया पर वर्षीतप पारणा महोत्सव प्रवर्तक सुकन मुनि, उपप्रवर्तक अमृतमुनि के सानिध्य में हुआ। शांति भवन चातुर्मास समिति के संयोजक कंवरलाल सूरिया, मंत्री नवरतनमल भलावत, उपाध्यक्ष सुशील चपलोत का सम्मान किया। डॉ. वरुण मुनि ने भी आशीर्वचन दिए। संतों ने वर्षीतप जैसे कठिन तप की महत्ता बताई। कार्यक्रम में शांति भवन के पदाधिकारियों ने दीक्षा बहन अंजू जैन का बहुमान किया। उनके संयममय जीवन की अनुमोदना की गई। वर्षीतप की आराधना में लगे तपस्वियों के तप, त्याग, साधना के लिए संयोजक कंवरलाल सूरिया ने कृतज्ञता जताई।