अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों पर 20% टैक्स लगाने का अपना फैसला महज 24 घंटे के भीतर वापस ले लिया। ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि मिडिल ईस्ट के नेताओं के साथ बातचीत के बाद उन्होंने इसे खत्म करने का फैसला लिया है। अब इसकी जगह खाड़ी देश अमेरिका में बड़े पैमाने पर निवेश करेंगे। इससे अमेरिका में लाखों रोजगार पैदा होंगे। ट्रम्प ने सोमवार को ऐलान किया था कि होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों से 20% टैक्स वसूला जाएगा। हालांकि इस फैसले की कई देशों ने आलोचना की थी। ईरान ने भी इस पर तंज कसते हुए कहा था कि ट्रम्प की बात बिल्कुल सही है, लेकिन 20% टैक्स बहुत ज्यादा है। ईरान इससे कम टैक्स वसूलेगा। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स: ईरान जंग से जुड़े सभी अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…