सिरोही में हाउसिंग बोर्ड स्थित वीरबाला कालीबाई योग उद्यान में महिला पतंजलि योग समिति द्वारा आयोजित निःशुल्क योग शिविर के दूसरे दिन सूक्ष्म व्यायाम करवाए गए। इस शिविर का उद्देश्य महिलाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखना है। शिविर में महिलाओं को ताड़ासन, त्रिकोणासन, वृक्षासन, अर्ध उष्ट्रासन और मरकटासन जैसे विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया गया। इसके अलावा तनाव, मानसिक थकान और जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए एक्यूप्रेशर के बारे में भी जानकारी दी गई। एक्यप्रेशर थैरेपी के फायदे गिनाए राज्य प्रभारी विजयलक्ष्मी चतुर्वेदी ने बताया कि योग से न केवल शरीर बल्कि मन और मस्तिष्क भी स्वस्थ रहते हैं। उन्होंने महिलाओं को योगासनों के माध्यम से खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रखने के उपाय सुझाए। उन्होंने कहा आसन और प्राणायाम से अन्य उपायों की अपेक्षा स्थायी स्वास्थ्य प्राप्त होता है, जिसके परिणाम 21 दिनों के भीतर दिखने लगते हैं। जिला संयोजिका पवन आर्य ने एक्यूप्रेशर थैरेपी के लाभों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि हाथों और पैरों के विशेष बिंदुओं को दबाने से पाचन, थायरॉइड, हृदय और किडनी जैसे महत्वपूर्ण अंगों को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। यह थैरेपी पीठ दर्द, गर्दन दर्द, जोड़ों के दर्द और सिरदर्द से प्राकृतिक रूप से राहत प्रदान करती है। नए यो​ग शिक्षकों को किया सम्मानित इस अवसर पर नए योग शिक्षकों को दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया। आर्य ने बताया कि 40 से ज्यादा महिलाओं ने योग शिविर में योगासन का अभ्यास किया। शिविर में गीता देवी, निशा देवी, मंजुला खत्री, शकुंतला देवी, संगीता देवी, रितु देवी, लीनादेवी, हिनादेवी, कुसुम, देवीरानी देवी, मंजुला कुंवर, मंजू देवी, मधु देवी, बसंती आर्य, शालिनी वर्मा, विजयलक्ष्मी धाबाई, संतोष देवी, खुशालता, डिंपल कुंवर, उषा माथुर, जयारानी, पंकु देवी, हेमलता निमेष और गोमती देवी सहित कई महिलाए मौजूद रहीं।