बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी रविवार को जयपुर पहुंचीं। जैसे ही हुमा बाहर एयरपोर्ट से बाहर निकलीं, फैंस की नजरें उन पर टिक गईं। कई प्रशंसकों ने उनका स्वागत किया। सेल्फी लेने की कोशिश की। हुमा ने भी मुस्कुराते हुए फैंस का अभिवादन किया और बेहद सहज अंदाज में उनसे रूबरू होती नजर आईं। हुमा यहां एक खास इवेंट में शिरकत करने आई हैं। एयरपोर्ट पर उनका लुक काफी चर्चा में रहा। कैजुअल लेकिन एलिगेंट आउटफिट में हुमा कॉन्फिडेंट नजर आईं। एयरपोर्ट पर मौजूद लोगों ने उनके सादगी भरे अंदाज और आत्मीय व्यवहार की सराहना की। पिछले कुछ समय से लगातार जयपुर आ रही हुमा हुमा कुरैशी पिछले कुछ समय से शूटिंग, फैशन इवेंट और ब्रांड इवेंट्स के लिए जयपुर आ रही हैं। यही वजह है कि पिंकसिटी के साथ उनका एक खास जुड़ाव बनता जा रहा है। जयपुर की रॉयल लोकेशंस और यहां का सांस्कृतिक माहौल भी उन्हें खासा पसंद है। हुमा कुरैशी हाल के समय में अपनी वेब सीरीज और फिल्मों को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। हुमा ने 2012 में अनुराग कश्यप की चर्चित फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर से बॉलीवुड में दमदार एंट्री की थी। इस फिल्म में उनके अभिनय को दर्शकों और समीक्षकों ने खूब सराहा। इसके बाद गैंग्स ऑफ वासेपुर 2 में भी उन्होंने अपने किरदार से गहरी छाप छोड़ी। रानी भारती के किरदार ने किया प्रभावित वेब सीरीज की दुनिया में भी हुमा कुरैशी ने मजबूत पहचान बनाई है। उनकी चर्चित वेब सीरीज महारानी ने उन्हें डिजिटल प्लेटफॉर्म पर नई ऊंचाई दी। इस राजनीतिक ड्रामा सीरीज में उन्होंने ‘रानी भारती’ का किरदार निभाया, जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया। इसके अलावा हुमा लीला, मिथ्या और अन्य डिजिटल प्रोजेक्ट्स के जरिए भी दर्शकों के बीच लगातार बनी रहीं। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उनकी स्क्रीन प्रेजेंस और गंभीर भूमिकाओं को खास तौर पर सराहा गया है।