देश के अलग-अलग राज्यों के न्यूरोलॉजिस्ट बुधवार को जयपुर में जुटेंगे। डॉक्टर सीतापुरा स्थित जेईसीसी सेंटर में होने वाली 5 दिवसीय IANCON 2026 कॉन्फ्रेस में न्यूरो संबंधि बीमारियों, उसके ट्रीटमेंट और उन पर हुई रिसर्च को एक-दूसरे से साझा करेंगे। इसके लिए अलग-अलग सेशन रखे गए है। IANCON के ऑर्गनाइजिंग चेयरमैन डॉ. दिनेश शर्मा, सेकेट्री डॉ. भावना शर्मा, डॉ. RK सुरेखा ने बताया- करीब 25 साल पहले यानी साल 2005 में स्व. डॉ. अशोक पांगड़िया के नेतृत्व में इंडियन एकेडमी ऑफ न्यूरोलॉजी की यह कॉन्फ्रेंस जयपुर में हुई थी, जिसके बाद से इसका आयोजन यहां हो रहा है। पिछले कुछ दशकों में न्यूरोलॉजी के क्षेत्र में विकसित हुई जेनेटिक्स, न्यूरोइम्यूनोलॉजी, आधुनिक इमेजिंग और नई-नई डायग्नोस्टिक तकनीकों रोगों को समझने और उनका उपचार करने की क्षमता को पूरी तरह बदल दिया है। कई ऐसी दवाइयां और इलाज पद्धतियां विकसित हुई हैं, जिनकी कल्पना कुछ दशक पहले तक भी कठिन थी। इन सभी पर विस्तार से चर्चा के लिए न्यूरोलॉजी के डॉक्टर इसमें शामिल होंगे। कॉन्फ्रेंस में एपिलेप्सी सर्जरी से दौरे नियंत्रित करने, न्यूरोइम्यूनोलॉजी के क्षेत्र में हुई प्रगति पर भी विशेष सेशन रखे गए है। डॉक्टर भावना शर्मा ने बताया कि इस 5 दिवसीय कॉन्फ्रेंस का विधि​वत शुभारंभ 29 अक्टूबर को राज्यपाल हरिभाऊ किशनराव बागड़े करेंगे।