जल जीवन मिशन में 960 करोड़ रुपए के घोटाले मामले में एसीबी टीम रिटायर्ड आईएएस सुबोध अग्रवाल से पूछताछ कर रही है। इस दौरान मंगलवार को अग्रवाल की तबीयत बिगड़ गई। ऐसे में टीम उन्हें पहले जयपुरिया अस्पताल लेकर पहुंची, यहां जरूरी सभी जांच नॉर्मल आई। इसके बाद एसीबी टीम उन्हें एसएमएस अस्पताल लेकर पहुंची, वहां सभी जांच सही आने के बाद उन्हें एसीबी मुख्यालय लेकर आ गई। यहां उनसे वापस पूछताछ शुरू की गई। एसीबी के अनुसार- सुबोध अग्रवाल से दो दिन में करीब 12 घंटे पूछताछ की गई। इन घंटों में कई बार सुबोध अग्रवाल मौन साधे रहे। अब एसीबी उन्हें बुधवार सुबह कोर्ट में पेश करेगी। बताया जा रहा है कि एसीबी उनसे अभी कई सवालों के बारे में जानकारी लेगी। ऐसे में वापस रिमांड मांगा जा सकता है। 960 करोड़ रुपए के घोटाले में चार्जशीट हो चुकी पेश गौरतलब है कि एसीबी 960 करोड़ रुपए के घोटाले में दिनेश गोयल हाल मुख्य अभियंता प्रशासन, के डी गुप्ता तत्कालीन मुख्य अभियंता ग्रामीण, शुभांशु दीक्षित तत्कालीन सचिव RWSSMB हाल तत्कालीन अति. मुख्य अभियंता जयपुर क्षेत्र-द्वितीय, सुशील शर्मा तत्कालीन वितीय सलाहकार अक्षय ऊर्जा के खिलाफ चार्जशीट पेश कर चुकी है। साथ ही निरिल कुमार तत्कालीन मुख्य अभियंता चूरू, विशाल सक्सेना अधिशाषी अभियंता तत्कालीन निलंबित, अरुण श्रीवास्तव अतिरिक्त मुख्य अभियंता अब सेवानिवृत्त, डीके गौड़ तत्कालीन मुख्य अभियंता व तकनीकी सदस्य हाल सेवानिवृत्त, महेंद्र प्रकाश सोनी तत्कालीन अधीक्षण अभियंता हाल सेवानिवृत्त एवं मुकेश पाठक (प्राइवेट व्यक्ति) के नाम भी इसमें शामिल हैं। इनकी संपत्ति होगी कुर्क प्रकरण में जितेंद्र शर्मा एक्जीक्यूटिव इंजीनियर, मुकेश गोयल सुपरिटेंडेट इंजीनियर एवं संजीव गुप्ता (प्राइवेट व्यक्ति) के खिलाफ जारी स्थायी वारंट की तामील के लिए ब्यूरो की टीमों ने विभिन्न स्थानों पर लगातार दबिश दी है। वहीं इनकी संपत्ति का डाटा एकत्र कर कोर्ट में पेश किया जा चुका है। साथ ही इनकी संपत्ति अटैचमेंट (कुर्क) की कार्रवाई की जाएगी। ये खबरें भी पढ़िए… 960 करोड़ के घोटाले में 16-हजार पेज की चार्जशीट पेश:2 गाड़ियों में लाल रंग के 54 बंडलों में लेकर पहुंचे ACB के अधिकारी 960 करोड़ रुपए के जल जीवन मिशन घोटाले में गिरफ्तार 10 आरोपियों के खिलाफ कुल 16000 पेज की चार्जशीट सोमवार को पेश की गई। एसीबी के 4 अधिकारी जयपुर के झालाना स्थित मुख्यालय से 2 टेंपो ट्रेवलर में लाल रंग के 54 बंडलों में चार्जशीट लेकर एसीबी कोर्ट पहुंचे। सुबोध अग्रवाल के खिलाफ अभी चार्जशीट पेश नहीं हुई है। (पूरी खबर पढ़ें) पूर्व IAS बोले- सरेंडर नहीं किया, न्याय की उम्मीद है, अपनी इच्छा से सहयोग करने आया हूं; कोर्ट ने 3 दिन के रिमांड पर भेजा जल जीवन मिशन (JJM) घोटाले में गिरफ्तार पूर्व IAS सुबोध अग्रवाल को ACB कोर्ट ने 10 अप्रैल को 3 दिन की रिमांड पर भेज दिया था। एसीबी ने 5 दिन की रिमांड मांगी थी। पेशी से पहले सरेंडर के सवाल पर सुबोध अग्रवाल ने कहा- न सरेंडर किया है न लेकर आए हैं। (पूरी खबर पढ़ें)