आइडियल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं के परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। संस्था चेयरमैन डॉ. अनिल सांगवान ने बताया कि हिमांशु पुत्र गणेशाराम ने 92.80 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल टॉप किया है। वहीं रियांशी ने 91, आयुषी शर्मा ने 91, अनन्या टुहानिया ने 89, नैंसी ने 87.80, संजू ने 87.60, अलवीरा ने 85.60, मनीषा ने 85.50 प्रतिशत अंक हासिल किए। स्कूल का परिणाम उत्कृष्ट रहने पर स्कूल स्टाफ ने खुशी जताई।