डूंगरपुर| जिले के देवसोमनाथ गांव में पिछले एक साल से जलापूर्ति की लाइन घरों के आगे छोड़ रखी है। ग्रामीणों ने बताया कि दो साल पहले जल जीवन मिशन को लेकर गांव में जलापूर्ति को लेकर लाइन बिछाने का काम शुरू हुआ था। इसके बाद पिछले एक साल से घरों के आगे लाइन छोड़कर काम बंद कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि गांव में पानी को लेकर काफी समस्या है, कई परिवार तो केवल हैंडपंप के भरोसे है। ग्रामीणों ने कहा कि कई बार पाइप लाइन जोड़ने को लेकर विभाग को सूचित किया है पर एक साल बीतने के बाद भी काम शुरू नहीं हुआ है। साथ ही उन्होंने बताया कि पुराने सामुदायिक भवन के पास जो हैंडपंप है उसमे भी पानी ख़राब आ रहा है।